{"_id":"580a3c204f1c1b592c705fe6","slug":"naina-won-bronze-swimming-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग चैंपियनशिपन में नैना ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विमिंग चैंपियनशिपन में नैना ने जीता कांस्य
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
नैना ने जीता कांस्य
- फोटो : अमर उजाला
दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान आयोजित सीबीएसई कलस्टर स्विमिंग चैंपियनशिपन में हापुड़ की नैना वर्मा ने बटर फ्लाई स्ट्रोक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिला समेत देश का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि पर परिजनों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कसेरठ बाजार निवासी विशाल वर्मा की बेटी नैना वर्मा का चयन दुबई में अयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में हुआ था। प्रतियोगिता में अनेक देशों के सैकड़ों तैराकों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
बटर फ्लाई स्ट्रोक चैंपियनशिप में नैना वर्मा ने 50 मीटर की दूरी 52 सेकेंड में पूरा किया। नैना की इस उपलब्धि पर परिजनों समेत स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह था।
विज्ञापन
बधाई देने वालों में चेतन लाल वर्मा, संजय वर्मा, जगदीश प्रधान, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, विनोद वर्मा, कपिल एसएम रहे।