{"_id":"686d548f21411d9a80067a2f","slug":"nagarpalika-encroachment-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127046-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नगर पालिका ने गोल मार्केट से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नगर पालिका ने गोल मार्केट से अतिक्रमण हटवाया
Tue, 08 Jul 2025 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने के कार्रवाई की। गढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम की महिलाओं से नोकझोंक हुई। वहीं, गोल मार्केट में एक अधिकारी की गाड़ी ठेले से टकराने के बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने पहले गोल मार्केट के बाहर अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा और शहीद स्तंभ के आसपास हुए अतिक्रमण को हटवाया। सोमवार की देर शाम को एक अधिकारी की गाड़ी किसी ठेले वाले से टकरा गई थी। अधिकारी की शिकायत के बाद पालिका के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। इसके बाद टीम ने गढ़ रोड पर अभियान चलाया। फ्लाईओवर के नीचे और आसपास रहने वालों को सड़क से हटने के निर्देश दिए। जिस पर कुछ महिलाओं की राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के साथ नोकझोंक हुई। घुमंतू जाति के रहने वाले लोगों ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके कारण वाहनों के संचालन में परेशानी नहीं होती है। इसलिए वह सड़क से नहीं हटेंगे। इस पर राजस्व निरीक्षक बिना अतिक्रमण हटवाए ही चेतावनी देकर लौट आए।
मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पालिका की टीम लगातार अभियान चलाती है। कुछ लोग सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इन्हें चिह्नित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।