{"_id":"6abaa9985d5d06ad570906c3","slug":"intermittent-rain-continued-for-the-third-day-a-chill-in-the-air-in-september-hapur-news-c-135-1-hpr1003-149243-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीसरे दिन भी रुक रुक कर होती रही बारिश, सितंबर में ठंड का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीसरे दिन भी रुक रुक कर होती रही बारिश, सितंबर में ठंड का एहसास
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
हापुड़। जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। तापमान कम होने से लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ हवा चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। इस समय धान, गन्ना, मक्का, बाजरा, उड़द और मूंग समेत कई खरीफ फसलें खेतों में खड़ी हैं। कई स्थानों पर धान की फसल के पौधे झुक गए हैं।
किसानों के अनुसार, यदि हवा और बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान की फसल को नुकसान होगा। वहीं, दूसरी ओर बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के कारण आगामी रबी सीजन की तैयारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। आने वाले दिनों में बारिश का असर कम होने के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी होने का अनुमान है।