फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipalities will develop.

एक करोड़ से पालिका कराएगी शहर-देहात का विकास

Thu, 15 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 15 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Municipalities will develop.
पालिका कराएगी शहर-देहात का विकास - फोटो : अमर उजाला

शहर से लेकर देहात तक नगर पालिका विकास की गंगा बहाएगी। इसके लिए बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को करीब एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम/ नगर पालिका प्रशासक ने की, जिसमें 22 प्रस्तावों में से 18 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सभासदों की मौजूदगी में नगर पालिका पिलखुवा के सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इस दौरान पालिका अधिकारियों ने शहर में विकास से संबंधित करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


हापुड़ एसडीएम, नगर पालिका प्रशासक मीनू राणा के अलावा सभी सभासदों ने शहर में विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखें। अंत में सर्वसम्मति से 25 लाख रुपये की लागत से लखपत की मढै़या में सड़क का निर्माण, 10 लाख रुपये बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने
विज्ञापन
विज्ञापन


35 लाख रुपये से सफाई कर्मचारियों की वर्दी बनवाने के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से 18 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। जबकि चार प्रस्ताव को अगले बोर्ड बैठक के लिए अग्रसारित किया गया।

पालिका प्रशासक मीनू राणा ने कहा कि पालिका अपने प्रस्ताव में शहर के लोगों को कोई परेशानी नहीं हो सके। इसका पूरा पूरा ध्यान रख रही है। किसी सभासद को विकास कोई परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।   

बोर्ड बैठक में नलिन शर्मा, चेतन राणा, प्रदीप सोम, प्रदीप सैन,दीपक शुक्ला,कृष्ण भंडारी, रामकुमार, प्रवीन गोयल, वरीसा, साधना तोमर, धर्मवती, सुरजीता, सुंदरलाल, कांति प्रसाद, राजेंद्र टॉक, इसलामुद्दीन सहित अन्य सभासद शामिल रहे।


अब नगर पालिका की प्रशासक बिना सभासदों की अनुमति लिए एक लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगी। बोर्ड बैठक में खर्च की सीमा 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। प्रस्ताव के पास होने से अब पालिका प्रशासक एक लाख रुपये खर्च कर सकेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed