{"_id":"65959ac34bcae9efb10aca2b","slug":"mother-and-daughter-beaten-for-protesting-against-molestation-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6462-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां बेटी को पीटा
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में दो युवक रास्ते में युवतियों और महिलाओं से अश्लीलता कर रहे थे। इसी दौरान मां-बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। मां और बहन को बचाने आए युवक को भी दोनों आरोपी युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि गांव के ही रहने वाले हर्ष व आदित्य राह चलती युवतियों और महिलाओं को देखकर अश्लील तंज कसा रहे थे। इसी दौरान उसने उनका विरोध किया तो दोनों गाली गलौज करने पर उतारू हो गए। इसके बाद पीड़िता की बेटी ने जब दोनों युवकों ऐसा न करने को कहा तो उन्होंने मां बेटी की पिटाई कर दी। मां व बहन के बचाव में आए युवक को भी युवकों ने जमकर पीटा और घायल कर दिया। पुलिस में कार्रवाई करने पर आरोपी युवकों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई जाएगी।