फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   More than 80 poles were broken, 30% of the villages had no electricity throughout the night

Hapur News: 80 से ज्यादा खंभे टूटे, 30 फीसदी गांवों में रातभर गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 80 poles were broken, 30% of the villages had no electricity throughout the night
लाइन के ऊपर गिरे पेड़ को काटते पालिका कर्मी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। आंधी और बारिश से शुक्रवार रात जिले के तीनों डिवीजन के 53 बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित हो गई। शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को दो से चार घंटे तक संकट झेलना पड़ा। 30 फीसदी गांवों में रातभर बिजली गुल रही। 80 से ज्यादा खंभे टूटे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिस कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। दस बिजलीघर रातभर बंद रहे।
ऊर्जीकरण के कार्यों पर जिले में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें नई लाइनों से लेकर मशीनें और ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए गए हैं, लेकिन आंधी और तेज हवाओं में संसाधन खरे नहीं उतर रहे। शुक्रवार रात में तेज आंधी के साथ बरसात हुई। इस दौरान पूरे जिले में ब्लैक आउट हो गया। बिजलीघरों को अवर अभियंताओं ने बंद करा दिया, ताकि कहीं हादसा न हो।
विज्ञापन


आंधी के बंद होने पर जैसे ही बिजलीघरों को चालू कराया गया। लाइनों में फॉल्ट, शटडाउन शुरू हो गए। शहरी क्षेत्रों में रातभर कर्मचारी फॉ़ल्ट सही करने में जुटे रहे। रात 12 बजे तक इन क्षेत्रों के बिजलीघरों को चालू कर दिया गया। देहात में जंगलों के अंदर फॉल्ट होने के कारण बिजलीघरों के अधिकांश फीडरों को बंद रखा गया। हापुड़ डिवीजन में जसरूपनगर, पिलखुवा का परतापुर, गढ़ के काकोड़ी, उपैड़ा समेत आठ बिजलीघरों के फीडर रातभर बंद रहे। उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े गांवों में 17 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लोगों को गर्मी, मच्छरों से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित-
हापुड़ के जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, अतराड़ा, बाबूगढ़, दिल्ली रोड, धीरखेड़ा, पटना मुरादपुर, प्रीत विहार, रामपुर रोड, कैली, लालपुर, स्वर्ग आश्रम रोड, टाऊन हॉल, वझीलपुर, आनंद विहार, पिलखुवा के परतापुर, फगौता, जिंदलनगर, खेड़ा, किल्हौड़ा, मसूरी, मुकीमपुर, निजामपुर, परतापुर, पिलखुवा, धौलाना, पिलखुवा द्वितीय, समाना, सपनावत, उबारपुर, खेड़ा, गढ़ डिवीजन के बहादुरगढ़, ब्रजघाट, दत्तियाना, देहरा रामपुर, गढ़, गोहरा, हरोड़ा, झड़ीना, काकोड़ी, हरनाथपुर, आलमनगर, धनपुरा, लोधीपुरा, रमपुरा, सिंभावली, उपैड़ा, गढ़मुक्तेश्वर बिजलीघर की आपूर्ति बाधित रही।

बारिश का असर हापुड़ के गांव गिरधरपुर तुमरैल, रामपुर, नान, पूठा हुसैनपुर, रघुनाथपुर आदि में अधिक रहा। इन गांवों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग रुक गई है। भाकियू लोकहित के तहसील अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि प्रशासन सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाएं। साथ ही तेज हवाओं से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।

अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि आंधी और बारिश में जगह-जगह खंभे टूट जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकांश बिजलीघर रात में ही चालू करा दिए गए। सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed