फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   moon became lenient, Eidul Fitr today

चांद का दीदार हुआ, ईदुल फितर आज

Sun, 25 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sun, 25 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
moon became lenient, Eidul Fitr today
ईद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

रमजान मुबारक की 29 वीं शब में चांद दिखाई देने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को ईदुल फितर के त्योहार की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं। लोगों ने घंटे-घड़ियाल बजाकर ईद के चांद का स्वागत किया। मस्जिदों से भी चांद का दीदार होने का एलान किया गया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को चांद मुबारक बोलकर बधाई देना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन


रविवार को 29 वें रोजे का इफ्तार करने के बाद लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर मगरिब की नमाज अदा की, इसके बाद नमाजी मस्जिदों की छतों पर पहुंच गए और चांद का दीदार करने को आसमान की तरफ टकटकी लगाकर खड़े हो गए। आसमान में बादल छाए होने से चांद दिखाई देने की उम्मीद कम थी। 
विज्ञापन


अचानक बादल छंटने पर ईद के चांद का दीदार हो गया। इसकी खुशी में मस्जिदों के सायरन और लाउड स्पीकर बजाकर ईदुल फितर होने का एलान किया गया। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुल फितर की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद का चांद दिखाई देते ही पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके मद्देनजर नगर समेत सभी ईदगाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईवे से लेकर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में एहतियात के गश्त बढ़ा दी गई है।
- नमाज का टाइम
वक्फ कमेटी के सेक्रेट्री अरकान चौधरी, शहर काजी हाजी सैयद कसीमुद्दीन और जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस ने बताया कि तहसील रोड की बड़ी ईदगाह में सुबह 8 बजे, नगर की प्राचीन दरगाह शरीफ में सुबह 8.30 बजे, ठंडी रोड के बड़े कब्रिस्तान में सुबह 7 बजे ईदुल फितर की नमाज होगी।
...
नमाज होने तक चौपला रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
ईदुल फितर की नमाज पर आने जाने वालों की सुरक्षा के मकसद से स्थानीय पुलिस ने रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि ईदुल फितर की नमाज संपन्न होने तक गढ़-चौपला मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चल पाएंगे और इस अवधि में तहसील रोड पर पुलिस तैनात रहेगी, जो वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से होकर भेजेगी।

खरीद्दारी करने वालों का लगा तांता
ईदुल फितर का चांद दिखाई देने का एलान होते ही नगर समेत ग्रामीण अंचल से जुड़े मुस्लिम बाहुल्य गांवों में चौतरफा खुशी की लहर दौड़ गई। ईद के दिन बनने वालीं परंपरागत सिवंइयों के मद्देनजर लोगों की भीड़ बाल्टी और डिब्बे लेकर दूध खरीदने के मकसद से बाजारों की तरफ उमड़ पड़ी।


हलवाइयों की दुकान पर दूध खरीदने वालों का तांता लग गया। इसके अलावा कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी हुई है, वहीं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर साज-सज्जा से लेकर रंग बिरंगी चूड़ी खरीदने वाली महिलाओं का तांता लगा हुआ है।
....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed