{"_id":"5824a1184f1c1bf47eb3a3d7","slug":"monkeys-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक सहमे शाहपुर जट्ट के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आतंक सहमे शाहपुर जट्ट के ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शाहपुर जट्ट में बंदरों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को बंदरों ने तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया। ऐसे में अब बच्चे स्कूल जाने में भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों से शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष है। इन दिनों शहरों से बंदर पकड़कर गांवों में छोड़े जा रहे हैं, इसके चलते देहात में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। गांव शाहपुर जट्ट में बंदरों का आतंक इस कदर लोगों को परेशान कर रहा है,
विज्ञापन
कि वह जंगल जाने से भी कतराने लगे हैं। वहीं बच्चे स्कूल तक जाने से भी डर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बेखौफ बंदरों ने विपिन गौतम (17), उमंग (8), गुरप्रीत (10) को काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वह कई बार वन विभाग के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी गांव में नहीं आ सका है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।