{"_id":"6873eb314761d1e3d200e34a","slug":"mohit-tyagi-became-president-brijesh-was-elected-vice-president-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127317-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोहित त्यागी बने अध्यक्ष, बृजेश चुने गए उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोहित त्यागी बने अध्यक्ष, बृजेश चुने गए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के चुनाव में वोट देकर बाहर निकले मतदाता। संवाद
हापुड़। चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में चौधरी चंद्रमणि त्यागी ग्रुप का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर मोहित त्यागी को रिकॉर्ड 148 वोटों से जीत मिली।
तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रतिष्ठित चुनाव में दो ग्रुप आमने-सामने थे। सुबह शुरू हुए मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट पेपर में बंद हो गई। कल 371 मतदाताओं ने प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान किया।
चुनाव अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर 371 वोट पड़े। इसमें मोहित त्यागी को 258 और विजय त्यागी को 110 वोट मिले। जबकि तीन वोट निरस्त हो गए। मोहित त्यागी अध्यक्ष पद पर 148 मतों से जीते।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर बृजेश त्यागी को 237 और संजीव त्यागी को 130 वोट मिले, बृजेश त्यागी 107 वोटों से विजय हुए। प्रबंधक पद पर उमेश त्यागी को 237 और विपिन त्यागी को 129 वोट मिले। उमेश त्यागी 108 वोटों से जीते।
उप प्रबंधक पद पर संजय कुमार त्यागी को 242 और प्रशांत त्यागी को 126 वोट मिले, संजय त्यागी 116 वोटों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार त्यागी को 234 और धर्मेंद्र कुमार त्यागी को 133 वोट मिले। इस पद पर रविंद्र कुमार 101 वोटों से विजयी हुए। इसी के साथ छह सदस्यों के लिए भी चुनाव हुआ, जिसका परिणाम भी घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न हुआ, परिणाम से दोनों ही गुट संतुष्ट थे।