{"_id":"58615f864f1c1b8840eec0e6","slug":"modi-made-public-cashless-gulam-nabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने जनता को किया कैशलेस: गुलाम नबी आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने जनता को किया कैशलेस: गुलाम नबी आजाद
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
राजनिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कैश लेस व्यवस्था लाने में लगे हैं जबकि नोटबंदी के बाद से जनता ही कैश लेस हो गई है। कारोबार और उद्योग बंद पड़े हैं। दुकानों पर ग्राहक नहीं हैं। हर वर्ग इससे परेशान है।’ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
आजाद ने कहा कि ढाई साल में मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। जनता को अब अहसास होने लगा है कि भाजपा को चुनकर उसने बड़ी गलती की है। गुलाम नबी आजाद बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी खुद कहते हैं कि वह फकीर हैं और एक दिन झोला उठाकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
कोई प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से इस प्रकार जनता को मझधार में छोड़कर नहीं भाग सकता। उन्होंने कहा कि यूपीए ने 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। इसके बाद किसानों ने 2011-12 में मेहनत कर रिकार्ड अनाज की पैदावार की, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही वार्षिक पैदावार 1.5 हजार मैट्रिक टन घट गई।
विज्ञापन
मोदी को केवल झूठे वादे करना ही आता है। कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि मोदी ने मित्रों कहकर जनता को ठगा है। काला धन वापस लाने और बैंक खाते में 15 लाख डालने के सपने दिखाकर धोखा दिया है। गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि हापुड़ जिले में केवल विधायक गजराज सिंह के प्रयासों से ही विकास कार्य हुए हैं।
भाजपा के सांसद ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। विधायक गजराज सिंह ने कहा कि अमीरों को नोटबंदी से कोई दिक्कत नहीं हुई। केवल गरीब और गरीब हो गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव विजय गोयल, जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, प्रदेश सचिव सुबोध त्यागी उपस्थित थे।
मंच पर चढ़ने के लिए आपाधापी
प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के आने के बाद मंच पर चढ़ने के लिए मारामारी रही। सुरक्षा कर्मियों को ऐसे नेताओं को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान खूब धक्कामुक्की हुई। हापुड़ की जनाक्रोश रैली में गढ़ के सैकड़ों कांग्रेसी भाग लेने पहुंचे। इसमें युवा प्रदेश सचिव डॉ.शुएब, जिला उपाध्यक्ष डॉ.फराहीम, नगराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि शामिल रहे।
मीडिया कर्मियों से मारपीट
झूठ बोलकर रैली में बुलाई गई महिलाओं की कवरेज कर रहे कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों के साथ संभावित प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट कर दी। लोगों ने उनके कैमरे छीन लिए। हालांकि बाद में पार्टी के पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों के कैमरे वापस दिला दिए। मीडिया कर्मियों ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।