{"_id":"db71f6525f07c1a73d41edd6efedbba0","slug":"mlc-election-will-not-put-votes-47-pradhaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 प्रधान नहीं डाल पाएंगे एमएलसी चुनाव में वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 प्रधान नहीं डाल पाएंगे एमएलसी चुनाव में वोट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 03 Feb 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन) के चुनाव में जिले के 47 ग्राम प्रधान वोट नहीं डाल पाऐंगे। कारण साफ है कि कोरम पूरा न हो पाने के कारण पंचायत का गठन नहीं हो सका है और ये प्रधान शपथ भी नहीं ले पाए थे। एमएलसी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।
आठ फरवरी को डीएम अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन आठ से 15 फरवरी तक, नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, नाम वापसी 18 फरवरी, मतदान तीन मार्च और मतगणना छह मार्च को होगी। एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने मेरठ-गाजियाबाद सीट से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।
इस चुनाव की तैयारी में पुलिस और प्रशासन के अफसर भी जुट गए हैं। चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनता द्वारा चुने गए नगर पालिका सदस्य, नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन, विधायक, सांसद मतदान करेंगे।
विज्ञापन
जिले में हापुड़ ब्लॉक में 93, गढ़ में 60, सिंभावली में 65, धौलाना में 55 ग्राम प्रधान हैं। इसमें से विभिन्न ब्लाकों के 47 ग्राम प्रधान ऐसे हैं, जिनके कोरम पूरा न हो पाने के कारण पंचायत का गठन नहीं हो सका है और वह शपथ भी नहीं ले पाए थे। शपथ न लेने के कारण ये प्रधान वोट नहीं डाल सकेंगे।