{"_id":"66d9de63eb47888cdf0c2a17","slug":"misbehave-with-advocate-hapur-news-c-306-1-gha1001-109250-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चेकिंग के दौरान अभद्रता से भड़के अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चेकिंग के दौरान अभद्रता से भड़के अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
Thu, 05 Sep 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मेरठ मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दो दरोगाओं ने अधिवक्ता से अभद्रता कर दी। इसको लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हंगामा करते हुए हड़ताल कर दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बार कक्ष पहुंचे और वकीलों से वार्ता की। संबंधित दरोगा द्वारा गलती मानी गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजकुंवर चौहान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम को वकील ठाकुर रोहताश सिंह के साथ कोतवाली में तैनात दो एसआई ने अभद्रता की। इसको लेकर सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की इस कार्यशैली को लेकर सर्वसम्मति से कार्य विरत रहते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अधिवक्क्ताओं की बातों को सुनकर मामले का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मौके पर संबंधित दरोगा को बुलाकर मामले का निस्तारण करा दिया। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दी। इस दौरान महताब अली, सुनील सैनी, हरिशंकर राणा, प्रदीप यादव, राज जयंत, रिजवान, सोहल आलम, सुभाष मोरल, अनुज चोहान, शरीफ अली, आदित्य शर्मा, कृष्ण प्रजापति, अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।