फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Members of the in-laws' and maternal families clashed over a dispute involving children; sticks and batons were freely used, leaving several injured.

Hapur News: बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े ससुराल व मायके पक्ष लोग, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Members of the in-laws' and maternal families clashed over a dispute involving children; sticks and batons were freely used, leaving several injured.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में शुक्रवार की रात बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें मायके और ससुराल पक्ष के लोग शामिल थे। दोनों ओर से लाठी-डंडे व लात-घूंसे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर 10 नामजद और 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

साईलो द्वितीय चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशु भारद्वाज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव असौड़ा निवासी आरिफ की बहन कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार रात आरिफ के पुत्र और उसकी बहन के पुत्र के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान आरिफ ने अपने भांजे को थप्पड़ मार दिया। भाई के थप्पड़ से आरिफ की बहन आग बबूला हो गई। उसने सूचना देकर अपने पति शहजाद व अन्य ससुराल वालों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मायके पक्ष के आरिफ, अकरम, नदीम, आसिफ, बिलाल और ससुराल पक्ष के शहजाद, सालिम, साजिद, मोटा, नूर व तीन अज्ञात व्यक्तियों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी लोग वहां से फरार हो गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed