फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married woman dies after drinking acid, family members surround police headquarters

Hapur News: तेजाब पीने से विवाहिता की मौत, परिजनों ने पुलिस मुख्यालय घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after drinking acid, family members surround police headquarters
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बागू में रहने वाली विवाहिता ने दिल्ली के जेल रोड मंडोली स्थित ससुराल में पति व अन्य लोगों से त्रस्त होकर तेजाब पी लिया। घटना के डेढ़ माह बाद उपचार के दौरान शुक्रवार (31 अक्तूबर) को विवाहिता की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मायका पक्ष मृतक के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और बागूवाला चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर शनिवार की देर शाम पुलिस मुख्यालय पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसीपी कविनगर ने ससुराल वालों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बागू निवासी गजराज सिंह के मुताबिक उन्होंने आठ फरवरी को अपनी बेटी ज्योति की शादी दिल्ली के जेल रोड मंडोली एक्सटेंशन निवासी ललित के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक कार समेत अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद से उनकी बेटी को 10 लाख रुपये दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। 15 सितंबर को उनके दामाद ने फोन कर बताया कि ज्योति की तबीयत खराब है। वह उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि तेजाब पिलाने की वजह से उसका गला खराब हो गया है। उनकी बेटी बोल भी नहीं पा रही। कई दिन अस्पताल में रहने के बाद ललित ने 23 सितंबर को बताया कि ज्योति को डिस्चार्ज होना था। जब वह अस्पताल पहुंचे तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग उसे अकेला छोड़कर भाग गए। वह ज्योति को अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन

26 सितंबर को उसे खून की उल्टी होने पर वह गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने मजबूरी में अपनी बेटी को मेरठ के मंगल पांडेय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां शुक्रवार शाम छह बजे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन शनिवार शाम सात बजे शव लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पुलिस से पति सहित अन्य ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ज्योति ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान में ससुराल और मायका पक्ष में हुए विवाद के चलते स्वयं तेजाब पीने की बात कही। उपचार के दौरान मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता के ससुराल पक्ष के महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच पीड़ितों ने चौकी इंचार्ज से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार देर शाम ज्योति की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस मुख्यालय पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed