{"_id":"6978efee10f3afd155017d9e","slug":"market-closed-against-ugc-hapur-news-c-306-1-gha1001-119932-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बक्सर और सिंभावली में बाजार बंद करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बक्सर और सिंभावली में बाजार बंद करने की अपील
Tue, 27 Jan 2026 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए नए भेदभाव-निरोधक कानून के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बक्सर के बाद गढ़ क्षेत्र में भी घरों और प्रतिष्ठानों पर भाजपा नेताओं के बहिष्कार के पोस्टर लग गए हैं। वहीं, एक फरवरी को बाजार बंद करने की अपील की गई है।
क्षेत्र के गांव बक्सर के युवाओं ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया है। इसे यूजीसी विरोध ग्रुप स्वर्ण समाज का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से एक ओर जहां भाजपा नेता वोट मांगने न आएं, यह स्वर्ण समाज का घर है, लिखे हुए पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर युवाओं ने इसके विरोध में संगठित होने की अपीलकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक फरवरी को सिंभावली मिल और बक्सर का पूरा बाजार बंद रखने का भी आह्वान किया गया है। इसके अलावा अब कानून का विरोध गढ़ नगर और आसपास के क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। यहां भी लोगों ने कानून के विरोध में अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं। इस विरोध को विपक्षी दलों से जुडे़ नेताओं का भी साथ मिल रहा है। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक का कहना है कि कानून में संशोधन होना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग का अहित न हो।