फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mango mahotsav in lucknow

Hapur News: आम महोत्सव में हापुड़ का प्रदेश में दूसरा स्थान

Fri, 04 Jul 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
mango mahotsav in lucknow
हापुड़। लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित आम महोत्सव में हापुड़ को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। आम की चौसा वैरायटी को यह स्थान मिला है। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और हापुड़ के भदस्याना निवासी किसान हर्ष वर्धन त्यागी के चौसा आम की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने बताया कि पूरे प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से किसान आम महोत्सव का हिस्सा बने। जिले को पहली बार आम महोत्सव में कोई अवार्ड मिला है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2019 से आम की बागवानी कर रहे हैं। उनके यहां से आम दिल्ली-एनसीआर के जिलों के अलावा साउथ के राज्यों में भी आपूर्ति होती है। बताया कि यह चौसा वैरायटी जैविक आम हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों ने स्वयं आकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने के बाद अब उन्हें छह जुलाई को लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम अभिषेक पांडेय, सीडीओ हिमांशु गौतम, जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार ने किसान को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed