फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man dies after coming into contact with 11000-volt high-tension line in Hapur

घर से निकते ही आसमान से गिरी मौत: 11 हजार क्षमता के हाईटेंशन से जल गया गौरव, बिजली घर से भागे अधिकारी-कर्मचारी

Fri, 29 May 2026 06:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 May 2026 06:48 PM IST
सार

गुरुवार रात को तेज आंधी आने के चलते हाईटेंशन लाइन और नीचे लटक गई, जो जमीन से करीब चार फुट ऊंचाई पर थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गौरव घर से बाहर निकला तो नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और पुरी तरह झुलस गया। 

विज्ञापन
man dies after coming into contact with 11000-volt high-tension line in Hapur
मृतक गौरव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित छपना गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर निकलते ही युवक नीचे लटके हुए 11 हजार क्षमता के ही हाईटेंशन की चपेट में आ गया। करंट से झुलसने पर युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजन जब बिजली घर गए तो कर्मचारी व अधिकारी पहले ही फरार हो गए। इसके बाद शव को लेकर परिजन थाने पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन

पिता के साथ खेती करता था गौरव
छपना गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा गौरव कुमार (24) उनके साथ ही खेती करते थे। घर के बाहर ही गांव का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जहां से 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आरोप है कि निगम की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लाइन के पास कोई गार्ड (ढकने के लिए कवर) नहीं लगवाया गया। वहीं, पुरानी लाइन होने के चलते धीरे धीरे हाईटेंशन लाइन नीचे लटक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से झुलस गया था गौरव
गुरुवार रात को तेज आंधी आने के चलते हाईटेंशन लाइन और नीचे लटक गई, जो जमीन से करीब चार फुट ऊंचाई पर थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब उनका बेटा गौरव घर से बाहर निकला तो पड़ोस में स्थित दुकान पर जाने लगा। तभी गौरव नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और पुरी तरह झुलस गया। शॉर्ट सर्किट की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए और डंडे की मदद से गौरव को दूर किया, लेकिन गौरव करंट से पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बिजली घर से भागे अधिकारी-कर्मचारी
इसके बाद गुस्साए परिजन शव को लेकर जहांगीरपुर बिजली घर पर शिकायत करने गए तो वहां पर पहले से ही कर्मचारी और अधिकारी गायब हो गए। वहां से परिजन सीधा जहांगीरपुर थाने गए और निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने जनपद गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले जेवर एसडीओ को सूचना दी और मौके पर बुलाया।

मुआवजे के आश्वासन पर माने ग्रामीण
ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर खुर्जा तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ जेवर विशाल चौधरी, जेई व लेखपाल थाने पर पहुंचे। जहां तहसीदार ने ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी शिकायत स्वीकार की। इसके बाद शिकायत के आधार पर जांच करने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा और ग्रामीण शांत होकर गांव लौट गए।

एसडीएम का बयान
परिजनों को समझा दिया गया है और इसमें विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऊर्जा निगम और प्रशासनिक अधिकारी की ओर से घटना की पूरी जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी और परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। - प्रतीक्षा पांडेय, एसडीएम खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed