{"_id":"650c72079cfddd43b7066804","slug":"mahapanchayat-on-29-september-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3192-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 29 सितंबर को होगी वकीलों का महासम्मेलन, एक गुट ने खत्म की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 29 सितंबर को होगी वकीलों का महासम्मेलन, एक गुट ने खत्म की हड़ताल
Thu, 21 Sep 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में 29 सितंबर को अधिवक्ताओं का कचहरी गेट के बाहर फ्री गंज रोड पर महासम्मेलन होगा। जिसमें देश भर के हजारों अधिवक्ता शिरकत करेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। हालांकि अधिवक्ताओं के एक गुट ने पत्र जारी कर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। हापुड़ बार एसोसिएशन ने इसका खंडन किया है।
पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पिछले तीन सप्ताह से भी अधिक समय से हड़ताल पर हैं। उनके आंदोलन को प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अधिवक्ताओं द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। ऐसे में अधिवक्ता अपनी सभी मांगे पूरा होने तक किसी भी सूरत में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और वकीलों के अलावा अन्य किसी को कचहरी में नहीं जाने दिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर आंदोलन को आगे जारी रखने की घोषणा की। जिससे आंदोलन के समाप्त होने के लिए लगाई जा रही सभी अटकलें भी खत्म हो गई। वहीं, आंदोलन को और अधिक मजबूती देने के लिए अधिवक्ता महासम्मेलन करने की भी घोषणा कर दी है।
बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सभी मांगे पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को फ्री गंज रोड पर अधिवक्ता महासम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं अधिवक्ताओं के एक गुट ने बैठक कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। अधिवक्ता व हापुड़ बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर राम अवतार सिंह तोमर के जारी पत्र में बताया गया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 19 सितंबर के निर्णय के आधार पर हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को उनके साथी अधिवक्ता कार्य पर लौटेेंगे। इस संबंध में बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि हड़ताल को समाप्त करने की बात करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस महानिदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस लाठीचार्ज कांड को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल से मिला और एक मांग पत्र सौपा। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ कई तहरीर दी गई हैं। लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज नहीं किए जा रहे है। इसलिए अधिवक्ताओं के सभी मुकदमे दर्ज किए जाए। साथ ही मांग की गई कि आरोपी पुलिस कर्मियों को शीघ्र निलंबित किया जाए। इसके अलावा अधिवक्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे समाप्त किए जाए। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक, अधिवक्ता अमरेश कुमार, मुकुल त्यागी, सुशील चंद शर्मा, पराग सक्सेना, राजवी शर्मा, राकेश कुमार, स्नेह त्यागी शामिल थे।