{"_id":"66ec5e5b94ad3d6ac9029ef4","slug":"mahapanchayat-on-28-april-hapur-news-c-135-1-hpr1002-115006-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाकियू का धरना पांचवें दिन भी जारी, 28 को महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाकियू का धरना पांचवें दिन भी जारी, 28 को महापंचायत
Thu, 19 Sep 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। धनौरा निवासी भाकियू युवा जिलाध्यक्ष के पिता शिवकुमार त्यागी का वीडियो वायरल करने के मामले में पांचवें दिन संगठन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने देहात थाने पर 28 को महापंचायत बुलाने का एलान किया है। पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि हमारे ही संगठन के पदाधिकारियों के परिजनों को निशाना बनाया जा रहा है। घर में घुसकर फायरिंग तक की जा रही है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 28 सितंबर को महापंचायत होगी।
भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो थाना परिसर में किसान अपने पशु लाकर बांधने शुरू कर देंगे। साथ ही भूसा भी भरा जाएगा। भाकियू महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी ने कहा कि अगर वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं थाना परिसर में ही खाना बनाना और पशुओं के गोबर के उपले पाथने शुरू कर देंगी।
धरने में महिला विंग की जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कल्पना देवी, जिला महासचिव ममता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी, रोशनी सैफी, कमर फातिमा, सरिता देवी, राजबीरी देवी, शकीना खान, कुंवर खुशनूद, महिपाल सिंह, कुलदीप राठी, मनिंदर आदि मौजूद रहे।