फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   love marriage couple go to police

Hapur News: सर मैं बालिग हूं... अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी कर ली है

Mon, 08 Sep 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 08 Sep 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
love marriage couple go to police
गढ़मुक्तेश्वर। सर मैं नगर के मोहल्ला की निवासी हूं, मैंने बालिग होने पर अपने प्रेमी से शादी कर ली है। अब मैं उनके साथ जाना चाहती हूं। लेकिन, मेरे परिवार के लोग खुश नहीं हैं। यह बातें अपने प्रेमी के साथ पहुंची युवती ने पुलिस को बताई। पुलिस ने दोनों के परिजन को कोतवाली बुलाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान युवक और युवती वहां पहुंचे। कोतवाली पहुंचने का कारण पूछने पर युवती ने बताया कि वह नगर के मोहल्ले की निवासी है। वह बुलंदशहर जनपद के गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम करती है, लेकिन उसके परिवार के लोग शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके कारण उसने परिजनों की बिना रजामंदी के युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का कहना है कि परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी हुई है। जोकि सरासर गलत है। वह और उसका प्रेमी बालिग हैं और दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की है। इसके बाद युवती ने पुलिसकर्मियों को कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भी दिखाए। दस्तावेज का अवलोकन कर कोतवाली पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक-युवती और उनके परिजनों से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed