{"_id":"687533168511405c8d04e648","slug":"loot-of-e-rickshaw-and-cash-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127335-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सवारी बनकर बैठे बदमाश, ई-रिक्शा और नकदी लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सवारी बनकर बैठे बदमाश, ई-रिक्शा और नकदी लूटकर फरार
Mon, 14 Jul 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे से सवारी बनकर बैठे चार बदमाश दीप उत्सव के पास चालक को डरा धमकाकर उसका ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव दोयमी प्रभा विहार निवासी विकास बाना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह नितिन वत्स का ई-रिक्शा किराए पर चलाता है। शनिवार की देर रात साढ़े 11 बजे मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा से चार बदमाश मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव जाने के लिए उसके ई-रिक्शा में बैठे थे। यहां पहुंचने पर बदमाशों ने उससे एक गली में चलने को कहा था। गली में पहुंचने पर बदमाशों ने डरा धमकाकर उससे ई-रिक्शा, 12 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल व मेरठ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।