{"_id":"687685f0f05b3fe9d80348cc","slug":"loot-from-a-finance-company-manager-hapur-news-c-306-1-gha1001-116148-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से 1.16 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से 1.16 लाख रुपये लूटे
Tue, 15 Jul 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के स्याना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से बाइक सवार चार बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 1.16 लाख रुपये थे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी अनस ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं। कंपनी द्वारा समूह के सदस्यों को आसान किस्तों पर ऋण दिया जाता है। इसकी वसूली आसान किस्तों में की जाती है। 11 जुलाई की सुबह से शाम तक गढ़ क्षेत्र में सदस्यों से किस्त की वसूली करने के बाद वह जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में किस्त लेने गए थे। जहां से लौटने के दौरान जैसे ही वह सालारपुर से पलवाड़ा की तरफ पहुंचे, तो दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उन्हें रोक कर रास्ता पूछा। वह उन्हें जानकारी देने लगे, इसी दौरान आरोपियों ने उनसे बैग छीन लिया। इसमें एक लाख 16 हजार 840 रुपये की नकदी और टेबलैट मौजूद था। उसने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।