{"_id":"699892891e2ac281c301a272","slug":"loot-from-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137378-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तमंचे के बल पर युवक से नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तमंचे के बल पर युवक से नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप
Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर मारकर दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आराेप है कि इसके बाद हमलावर तमंचे के बल पर युवक से उसके पर्स में रखी 49 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कार सवार आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव दोयमी निवासी सुबीश त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनका पुत्र आकाश उर्फ गुड्डू व ध्रुव बाइक पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास पहुंचने पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार सवार चार हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। इसी बीच एक कार भी यहां पहुंच गई। इसमें से उतरे चार अन्य आरोपियों ने उनके पुत्र व ध्रुव पर लोहे की रॉड व लात घूसों से हमला कर दिया। आरोपियों ने ध्रुव की सोने की चेन व पर्स में रखी 49 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर दो कार सवार आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबरों के आधार पर हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। जल्द पहचान कर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- --