{"_id":"6af4a9dc48eeb5a07b044aa2","slug":"battle-against-dust-and-smoke-municipal-corporation-to-purchase-anti-smog-guns-hapur-news-c-135-1-hpr1006-151847-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धूल और धुएं से जंग, नगर पालिका खरीदेगी एंटी स्मॉग गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धूल और धुएं से जंग, नगर पालिका खरीदेगी एंटी स्मॉग गन
विज्ञापन
पिलखुवा में हाईवे पर छिड़काव करती एंटी स्मॉग गन।संवाद
पिलखुवा। पटाखों के धुएं और उड़ती धूल ने शहर की हवा को प्रदूषित किया है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका ने नई पहल शुरू की है। गुड़गांव से एंटी स्मॉग गन एक महीने के परीक्षण पर मंगाई गई है। इसके परिणाम तय करेंगे कि पालिका मशीन खरीदेगी या नहीं।
शहर की हवा साफ रखने के लिए अब स्थायी संसाधन जुटाने की तैयारी है। मशीन की उपयोगिता, खर्च और प्रदूषण नियंत्रण में प्रभाव का आकलन होगा। परीक्षण सफल रहा तो पालिका अपनी मशीन खरीदकर नियमित इस्तेमाल करेगी। इससे प्रदूषण नियंत्रण के लिए बाहरी व्यवस्था पर निर्भरता घटेगी। फिलहाल स्मॉग गन ने शहर में अपना कार्य शुरू कर दिया है।
दीपावली से गोवर्धन पूजा तक शहर में आतिशबाजी का जोर रहा। नगर पालिका के अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 75 से 80 लाख रुपये के पटाखे जलाए गए। छोटी दीपावली से गोवर्धन पूजा तक लगातार आतिशबाजी होती रही। दीपावली के अगले दिन भी लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। इससे शहर में धुएं और प्रदूषण का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से एंटी स्मॉग गन का परीक्षण कराया जा रहा है। परिणाम बेहतर मिले तो पालिका अपनी मशीन खरीदेगी। इससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी रखे जा सकेंगे। लोगों से कूड़ा और पत्तियां खुले में नहीं जलाने की अपील है।