फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   load can easily increase

Hapur News: उपभोक्ता अब घर बैठे बढ़वा सकेंगे कनेक्शन का भार

Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
load can easily increase
हापुड़। जिले के तीनों डिवीजन में 58 हजार से अधिक उपभोक्ता अब घर बैठे ही अपने कनेक्शन का भार बढ़वा सकेंगे। यूपीपीसीएल की ओर से पोर्टल लॉंच कर दिया गया है, मोबाइल फोन से ही 20 किलोवाट तक लोड बढ़वाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के तीनों डिवीजन में 2.90 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें दो किलोवाट कनेक्शन वालों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन इनके घरों का लोड तीन से चार किलोवाट तक पहुंच जाता है। ऐसे में संसाधन हांफने लगते हैं, क्योंकि निगम स्वीकृत लोड के अनुसार ही संसाधनों की व्यवस्था कराता है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कई बार कार्यालयों में चक्कर लगाने का डर भी सताता है। जिसके कारण वह जानकर भी लोड बढ़वाने नहीं आते। लेकिन यूपीपीसीएल की एमडी ने इसका संज्ञान लेकर, अब घर बैठे उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने का अवसर दिया है। इसके लिए यूपीपीसीएल ऑनलाइन डॉट कॉम पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। उपभोक्ता इस वेबसाइट पर लॉग इन कर कंज्यूमर कॉनर लिंक पर क्लिक करेंगे, इसके बाद लोड बढ़ाने संबंधी कॉलम खुलेगा, जिस पर घर बैठे आवेदन किया जा सकेगा।अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ओवरलोड हैं, वह वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही ऑनलाइन लोड बढ़वा सकते हैं। हजारों उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed