फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   License suspended for selling and purchasing fertilizers against the rules

Hapur News: नियमों के विपरीत उर्वरक बेचने और खरीदने पर लाइसेंस निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
License suspended for selling and purchasing fertilizers against the rules
हापुड़। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को गढ़ रोड पर एक खाद की दुकान की जांच की। इसमें नियमों के विपरीत उर्वरक बेचने और खरीदने का मामला सामने आया। टीम ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

खाद की दुकान में स्टॉक बोर्ड और रेट बोर्ड नहीं लगा था और बिना कैश मेमो/ रसीद के उर्वरक बिक्री की जा रही थी। जबकि, वर्तमान में खरीफ फसलों में उर्वरक प्रयोग का सबसे महत्वपूर्ण समय है। दुकानदार द्वारा बिना वैध फॉर्म-ओ के ही प्राइवेट उर्वरक कंपनी का उर्वरक जनपद के बाहर से खरीदा और बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि एक निजी उर्वरक कंपनी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी को की थी। 20 दिन पूर्व हुई जांच में भी इस दुकान में नियमों की अनदेखी और शासनादेश का उल्लंघन मिला था। जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक क्रय-विक्रय के नियमानुसार रिकॉर्ड और स्पष्टीकरण न मिलने पर रविवार को फिर से दुकान का निरीक्षण किया गया। इसमें लापरवाही सामने आई है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी की टीम द्वारा मौके पर मिले उर्वरक की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed