{"_id":"67ec1c3c4d77eefaf9093854","slug":"lekhpal-suspended-hapur-news-c-135-1-hpr1005-122360-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्वत कांड में चकबंदी लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्वत कांड में चकबंदी लेखपाल को किया निलंबित
Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। फर्द में नाम दर्ज कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को चकबंदी विभाग के लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ को निलंबित कर दिया गया। वहीं, लेखपाल की विभागीय जांच भी होगी। बंदोबस्त अधिकारी ने कार्यालय खुलने के करीब दो घंटे बाद ही लेखपाल को निलंबित कर दिया। निलंबन की सूचना मुख्यालय को भी भेज दी गई है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी वंश चौधरी ने मेरठ सेक्टर की एंटी करप्शन में एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उनके पिता सहित अन्य तीन भाईयों के नाम फर्द पर चढ़ाने के लिए लेखपाल ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित के आग्रह पर लेखपाल ने बाद में 10 हजार रुपये की रिश्वत तय की। मामले की शिकायत के बाद जांच की गई। जिसके बाद डीएम को भी जानकारी दी गई। इस मामले में मेरठ सेक्टर की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को जिला मुख्यालय से दस हजार की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग के लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ को पकड़ा था। मामले में लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ के विरुद्ध वंश चौधरी से जिला मुख्यालय पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में थाना देहात में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह कार्यालय खुलने के बाद विभागीय स्तर से पत्र बनाकर निलंबन की कार्रवाई की गई।
चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी सुनील कुमार नौटियाल ने बताया कि लेखपाल के निलंबन की प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ मुख्यालय को भी सूचना भेजी गई है। मामले में एंटी करप्शन की टीम भी मुकदमे के बाद की प्रक्रिया पूरी कर रही है।