फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lekhpal suspend in case of bribr

Hapur News: रिश्वत लेने पर लुखराड़ा का लेखपाल निलंबित

Tue, 22 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
lekhpal suspend in case of bribr
हापुड़। तीन दिन पूर्व बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के निजी सहायक द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के प्रकरण में एसडीएम सदर सुनीता सिंह ने लेखपाल योगेंद्र को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच तहसीलदार न्यायिक को सौंपी गई है। निलंबन काल के दौरान लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी दीपचंद ने आरोप लगाया था कि उसने गांव शेखपुर में जमीन का बैनामा कराया था। खरीदी गई जमीन पर किसी बात को लेकर विवाद है। इसके लिए दीपचंद ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए नगर तहसील में तैनात लेखपाल से संपर्क किया। जिसके बाद लेखपाल ने जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कहते हुए अपने एक निजी सहायक से उसकी मुलाकात कराई। जिसके बाद निजी सहायक ने उससे रिश्वत की मांग की गई, जो उसे दे दिए गए।
विज्ञापन


लेकिन दीपचंद ने रुपये देते हुए गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया था। दीपचंद ने मामले की शिकायत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इसके अलावा एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें निजी सहायक और दीपचंद के बीच बातचीत हो रही है। निजी सहायक रिश्वत लेने की शिकायत कानूनगो से करने की बात पर दीपचंद को धमकाते हुए जाति विशेष के लिए अपशब्द का प्रयोग कर रहा है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सदर ने प्रारंभिक जांच कर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी थी। रिपोर्ट पर लेखपाल योगेंद्र को निलंबित कर दिया। इस प्रकार की कार्यशैली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed