फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord dint find

Hapur News: तेंदुए का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 22 Jul 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
leapord dint find
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द में रविवार की रात घेर में घुसे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है, लेकिन दूसरे दिन भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी जतनपाल का घेर आबादी से बाहरी छोर पर है। इसमें वह अपने पशु बांधने के साथ ही चारा व अन्य सामान रखते हैं। रविवार की देर रात तेंदुआ घेर में घुस गया और वहां बंधी बकरी पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और पशुओं की आवाज सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घेर की तरफ भागे। इस पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि नवादा, आलमनगर, शंकराटीला के अलावा चित्तौडा, सिकंदरपुर, सालारपुर व अन्य गांवों में एक साल से तेंदुए दिख रहे हैं। सिंभावली क्षेत्र में कुछ समय पहले तेंदुए ने लोगों पर हमला भी किया है। लेकिन वन विभाग की टीम आज तक भी तेंदुए को नहीं पकड़ सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र से कांवड़िये गुजर रहे हैं, उनके लिए भी तेंदुआ खतरा बना हुआ है। वहीं, ग्रामीण अपने पशुओं की रखवाली करने के लिए जागने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभागीय टीम कांबिंग कर रही है। आवश्यकता होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed