फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lawyers stuck entry of police

Hapur News: कैदियों को लेकर पहुंची अमरोहा पुलिस, अधिवक्ताओं ने वापस भेजा

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
lawyers stuck entry of police
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मुरादाबाद जेल में बंद दो कैदियों को गढ़ न्यायालय लेकर पहुंची अमरोहा पुलिस को अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए वापस भेज दिया। अधिवक्ता काफी देर तक वहीं मौजूद रहे और कहा कि हड़ताल होने के कारण कोई कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जनपद अमरोहा की पुलिस दोपहर को मुरादाबाद जेल में बंद चल रहे दो कैदियों को लेकर गढ़ न्यायालय पहुंची। पुलिस को देख वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बार अध्यक्ष ओमपाल मावी, खालिद चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वकीलों की हड़ताल चल रही है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तलबी पर लाए गए कैदियों को अदालत में पेश करने का विरोध किया। अधिवक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए अमरोहा पुलिस कचहरी परिसर से अपनी वैन लेकर तुरंत लौट गई। बार सचिव हिमांशु त्यागी ने बताया कि गढ़ की अदालत द्वारा तलब किए जाने पर अमरोहा की पुलिस मुरादाबाद जेल में बंद दो कैदियों को न्यायालय में लेकर आई थी, लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल होने का उल्लेख करते हुए विरोध किया गया। जिस पर अमरोहा पुलिस कैदियों को अदालत में पेश किए बिना ही लौटा दिया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, पूर्व सचिव सुहेल आलम, अवनीश चौधरी, मनोज गोयल, कलीम खान, दीपक अग्रवाल, विकास गुप्ता, मेहताब चौधरी, धनवंत राय, हेमंत गौड़, शरीयत अली, संदीप सैनी, पीयूष गोयल, शाकिर अली, चंद्रशेखर, कुंवरपाल, लोकेश गौतम, प्रवेश चौहान, रामरतन, संदीप सैनी, संजीव चौहान, सुकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed