{"_id":"650bc52c3c0534294e079cd9","slug":"lawyers-protest-continue-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3169-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बार काउंसिल ने काम पर लौटने के दिए निर्देश, हड़ताल पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बार काउंसिल ने काम पर लौटने के दिए निर्देश, हड़ताल पर अड़े अधिवक्ता
Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने एक बार फिर हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर अधिवक्ताओं को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। हापुड़ बार एसोसिएशन ने ऐसा कोई पत्र प्राप्त होने से इन्कार करते हुए हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। बार के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं हड़ताल जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं की हड़ताल के संबंध में 19 सितंबर को दोबारा से पत्र जारी किया है। बुधवार को हापुड़ के कुछ अधिवक्ताओं ने भी इस पत्र को शेयर किया। अधिवक्ता अनिल आजाद ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि जारी पत्र में बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य पर लौटने तथा शांतिपूर्वक ढंग से अपना कार्य संपादित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।
वहीं, हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी पत्र की जानकारी नहीं है। बार एसोसिएशन को ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आंदोलन दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ रहा है। हड़ताल पुरजोर तरीके से जारी रहेगी।