{"_id":"667ee1ddb50f2cb5a70b02de","slug":"lady-trying-to-marry-third-person-hapur-news-c-306-1-gha1001-107790-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तलाक दिए बिना तीसरी शादी करने पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तलाक दिए बिना तीसरी शादी करने पर अड़ी महिला
Fri, 28 Jun 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दो पतियों को छोड़ कर अन्य युवक के साथ जाने की जिद की, इस दौरान परिजनों ने महिला को उसके पांच बच्चों का हवाला दिया, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह एक महिला कोतवाली पहुंची, जहां उसने बताया कि वह नगर निवासी युवक से प्रेम करती है। उसके पांच बच्चे है, पहले पति से उसका छुटकारा हो गया है, जबकि दूसरे को वह अपनी मर्जी से छोड़ रही है। सूचना देने पर महिला के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं बच्चे भी कोतवाली में मां को देखकर बिलखते रहे। परिजनों ने उसे बच्चों को न छोडऩे की कसम भी दी, लेकिन महिला किसी की भी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुई। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामला पारिवारिक है। लेकिन जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।