फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady died in accident

Hapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 27 Dec 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
lady died in accident
ब्रजघाट। शनिवार को गंगा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला त्रिवेणी (करीब 38 वर्ष) की मृत्यु हो गई। वहीं, उनके पति और सास घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे के दौरान गंगा पुल पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बिजेंद्र शनिवार को अपनी पत्नी त्रिवेणी और गांव शाहपुर निवासी महिला केला के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में त्रिवेणी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिजेंद्र और केला घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। वहीं, पुल पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को तुरंत ही एंबुलेंस के जरिए सीएसची में उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जिनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक को भी कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed