{"_id":"65749715db2cb3fb9a0bbc56","slug":"lady-beaten-by-a-rashan-dealer-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5622-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राशन लेने आई महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राशन लेने आई महिला को पीटा
Sat, 09 Dec 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। खिचरा गांव में राशन लेने आई एक महिला के साथ डीलर के भतीजे ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव निवासी महिला शमा ने बताया कि वह डीलर के यहां राशन लेने गई थी। यहां निर्धारित यूनिट के तहत राशन नहीं दिया जा रहा था। जिसका उसने विरोध किया। यहां मौजूद राशन डीलर के भतीजे ने उसके साथ अभद्रता की। जब इसका विरोध किया तो उसने मारपीट की। यहां राशन ले रहे परिचित युवक ने भी इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की। राशन डीलर के भतीजे की दबंगई देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। जिन्होंने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम संतोष उपाध्याय ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में महिला ने थाने में तहरीर भी दी है।