{"_id":"6877d3586e839f5863091777","slug":"ladies-found-dead-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127412-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
Wed, 16 Jul 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र की पबला रोड स्थित दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह एक विवाहिता ने चुन्नी से फंदा बनाकर जान दे दी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थीं। जबकि महिला का पति से न्यायालय में वाद चल रहा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिनेश नगर कॉलोनी के टॉवर नंबर-32 में निधि राणा अपने 11 वर्षीय पुत्री सिया और पांच वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ के साथ काफी समय से रहती थीं। बुधवार सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटीं और कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फंदे से लटका शव नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका का अपने पति पुनीत बजाज से लंबे समय से विवाद चल रहा था, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है।