फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kitchen gardens to be set up in 503 schools across the district

Hapur News: जिले के 503 स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चे जानेंगे पौधों के वैज्ञानिक नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens to be set up in 503 schools across the district
हापुड़। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 503 स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इस पहल से जहां छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, वहीं उन्हें मिड-डे मील में ताजी मौसमी सब्जियां खाने का अवसर भी मिल सकेगा। किचन गार्डन तैयार करने के लिए सभी स्कूलों को 1500-1500 रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए बजट विभाग को मिल गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत स्कूल परिसर में उपलब्ध स्थान पर किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इनमें मौसमी सब्जियों, फलों और अन्य उपयोगी पौधों को उगाने पर जोर रहेगा। बच्चे इन पौधों की देखभाल करने के साथ उनके वैज्ञानिक नाम भी जान सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रकृति और खेती से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि जिले के 503 स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 1500 रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा। इससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे प्रकृति के करीब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed