फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha hands over memorandum against smart meter

Hapur News: स्मार्ट मीटर के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha hands over memorandum against smart meter
हापुड़। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कविता मीणा को स्मार्ट मीटर और गन्ना भुगतान की समस्या के लिए ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का गन्ना बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे किसानों में भारी रोष है। इसके अलावा गांवों में लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर भी संगठन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। युवा विंग के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने बताया कि निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। साथ ही, प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी पुस्तकें खरीदने की अनिवार्यता कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। मोर्चा ने मांग की कि प्रशासन इन स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाए।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम के पदाधिकारियों ने कुचेसर रोड चौपला क्षेत्र में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी धीरू चौधरी, अरुण धालिया, दीपू सिरोही, शमीर सलमानी, मोनू व दर्जनों पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed