फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   killer go for ganga snan after murder

Hapur News: इंदू की हत्या के बाद मुकेश ने किया था गंगा स्नान

Thu, 20 Jun 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jun 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
killer go for ganga snan after murder
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला सेेगेवाला में कहासुनी के दौरान तहेरे भाई इंदू की सुएं से गोदकर हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी मुकेश ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए चला गया था। उसने गंगा स्नान कर रात वहीं गुजारी, उसके बाद पैदल ही बहन के घर पहुंच गया। आरोपी से हुई पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सुएं को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

इंदू लोधी की हत्या के बाद एंकाउंटर के डर से बहादुरगढ़ थाने में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी मुकेश से पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि आए दिन की गाली गलौज से वह परेशान था। इंदू और उसका भाई पप्पू लगातार अभद्रता करते थे। उसने बताया कि वह हत्या करने के बाद मीरा रेती से पैदल भाग कर ब्रजघाट पहुंच गया था। वहां गंगा स्नान किया। उसके बाद अपनी गलती का अहसास किया और देर रात को वहीं तख्त पर ही सो गया। सुबह करीब चार बजे वह ब्रजघाट से पलवाड़ा मार्ग से पैदल ही अपनी बहन के घर जिला बुलंदशहर के नरसैना पहुंच गया। लेकिन पुलिस आने की सूचना मिली, तो वहां से भाग गया। जिसके बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मीरा रेती मार्ग के जंगल से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed