{"_id":"6aaad6f83d3af3ee6704b8d3","slug":"juvenile-offender-detained-while-attempting-to-dispose-of-stolen-goods-at-a-scrap-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148459-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल खपाने पहुंचे बाल अपचारी हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल खपाने पहुंचे बाल अपचारी हिरासत में लिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया कबाड़ी की दुकान में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बाल अपचारी को हिरासत में लेते हुए उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी की दुकान पर बेचने की फिराक में थे। उनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के वैठ-कुटी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतवीर उर्फ भोली निवासी गांव जखेड़ा, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी बाल अपचारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित लोहे व पीतल का स्क्रैप व बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि चोरी के मामले में शामिल मुख्य आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।