फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   joining letter policemen

Hapur News: 858 पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Mon, 09 Jun 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
joining letter policemen
हापुड़। जिले से 858 पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के लिए 14 जून की रात को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 15 जून को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले से 858 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती में सिपाही पद पर पास हुए हैं। 15 जून को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में पास हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण भी इसी माह में शुरू होगा। जिले के अधिकारियों ने 14 जून की सुबह जिले में पुलिस भर्ती में पास हुए 858 अभ्यर्थियों को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में बुलाया है। यहां अभ्यर्थियों को कार्यक्रम आने जाने, ड्रेस कोड आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी अभ्यर्थी शाम को बसों द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। एक बस में 45 अभ्यर्थी और उनकी देखरेख के लिए एक उपनिरीक्षक, दो हैड कांस्टेबल प एक कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। महिला अभ्यर्थियों की बस में महिला उपनिरीक्षक व महिला हेड कांस्टेबल व सिपाही भी मौजूद रहेंगी। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 15 जून को लखनऊ में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम होना है। जिले के 858 अभ्यर्थी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड व आने जाने की व्यवस्था के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed