फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewellers were in support of AAP.

ज्वैलर्स के समर्थन में आई ‘आप’

Mon, 21 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Jewellers were in support of AAP.
सर्राफा बाजार की दुकानों में ताले लटके रहे - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को भी सर्राफा बाजार की दुकानों में ताले लटके रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्वैलर्स का समर्थन किया और हापुड़ कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के प्रधान जय कुमार वर्मा ने कहा है कि अफवाह पर ध्यान न दें, जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होगी तब तक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने कहा है कि बाजार खुलने की अफवाह उड़ाकर मोदी सरकार व्यापारियों में फूट डाल रही है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान सन्नी जैन एवं युवा कारोबारी सौरभ सर्राफ ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाजार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। वहां पर मंत्री राधेश्याम शर्मा, शरद अग्रवाल, संदीप गोयल, गौरव अग्रवाल, पूर्व प्रधान अरविन्द शर्मा, वीरेन्द्र पिल्लू, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, विपिन गर्ग, वेद कुमार सर्राफ, पिन्टू, मोनू, कालू, मुन्नी, सलीम, नितिन वर्मा, दिनेन्द्र बंसल, मक्खन सेठी, गौरव कंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिलखुवा में ‘आप’ के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होेंने ज्वैलर्स के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।  बाद में बसों में बैठकर कार्यकर्ता हापुड़ कलक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में मनोज भारद्वाज, राजेश चौधरी, मनोज सैनी, दीपक सोनी, ऋषिपाल, रहीसुददीन, तरुण आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed