{"_id":"68470c94c1cdb2b101066e67","slug":"je-suspend-hapur-news-c-135-1-hpr1002-125659-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई निलंबित, तीन अधिकारियों की भेजी संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई निलंबित, तीन अधिकारियों की भेजी संस्तुति
Mon, 09 Jun 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा के मुकीमपुर बिजलीघर पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में अवर अभियंता को निलंबित किया गया है। वहीं, मुख्य अभियंता ने एई मीटर और अधिशासी अभियंता पिलखुवा समेत तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट एमडी कार्यालय भेज दी है।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों की घोर लापरवाही से करोड़ों के ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पिछले दिनों बाबूगढ़ बिजलीघर में दस एमवीए और आठ एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर फुंकने पर अधिशासी अभियंता डिवीजन, अधिशासी अभियंता मीटर, एसडीओ और अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया था।
हालांकि लालपुर बिजलीघर का ट्रांसफार्मर भी फुंका था, लेकिन अधिकारियों ने किसी तरह इस मामले को दबा लिया। अब पिलखुवा डिवीजन के मुकीमपुर बिजलीघर पर लगा पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। मामला खुले नहीं, इसलिए कोका कोला बिजलीघर के ट्रांसफार्मर से ही वैकल्पिक आपूर्ति दे दी। शुरुआत में ट्रांसफार्मर में माइनर फाल्ट था, लेकिन बाद में अनदेखी से यह फुंक गया। इस प्रकरण में अवर अभियंता जीसी पांडेय को निलंबित कर दिया है। साथ ही अधिशासी अभियंता, एई मीटर समेत तीन अधिकारियों की संस्तुति कर रिपोर्ट एमडी कार्यालय भेज दी। निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। एक्सईन, एई मीटर समेत तीन अधिकारियों की संस्तुति कर, रिपोर्ट एमडी कार्यालय प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन में नहीं हो रही सुनवाई-
हापुड़ डिवीजन की स्थिति इस समय बदतर हो चली है। उपभोक्ताओं को फोन तक अधिकारी नहीं उठाते। कटौती, ट्रिपिंग और लॉ वोल्टेज से लोग बेहाल हो रहे हैं। राजस्व की स्थिति भी गड़बड़ा रही है। जिम्मेदार पल्ला झाड़कर खुद को बचाने में ज्यादा व्यस्त हैं।