{"_id":"56e826814f1c1bdc108b4a6f","slug":"jat-mahasabha-not-celebrate-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा इस बार नहीं मनाएगा होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा इस बार नहीं मनाएगा होली मिलन समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
होली महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के तहत शहीद हुए जाटों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस बार जाट महासभा ने होली मिलन समारोह मनाने से इंकार कर दिया है। 20 मार्च को महासभा की ओर से आंदोलन में शहीद हुए जाटों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
इस श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए महासभा के पदाधिकारियों ने गांव-गांवों में जाकर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। जाट महासभा के महासचिव केपी सिंह ने बताया कि फरवरी में हरियाणा में जाटों ने शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन
इसमें कुछ अराजक तत्वों ने जाट आंदोलन को बदनाम करने की नीयत से उपद्रव किया। आंदोलन के दौरान शहीद भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 20 मार्च को जाट महासभा की ओर से मेरठ रोड स्थित जाट भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के जाटों पर हुए अत्याचार और निर्दोषों की हत्या के विरोध में इस बार होली मिलन समारोह भी नहीं मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है।