फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   It is Shravan Amavasya today; lakhs of devotees will take a holy dip in the Ganges

Hapur News: श्रावण अमावस्या आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में आस्था की डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
It is Shravan Amavasya today; lakhs of devotees will take a holy dip in the Ganges
ब्रजघाट। सावन माह की हरियाली अमावस्या पर बुधवार को गंगानगरी के साथ ही पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। विद्वानों के अनुसार इस दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश में नहीं होगा।
विज्ञापन

पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं, हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण को भी उत्तम माना गया है।
विज्ञापन

अमावस्या पर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन गंगानगरी में होगा। जो गंगा में स्नान कर धार्मिक कर्मकांड करेंगे। स्नान करने वालों में अधिकांश भक्त वह होंगे, जिन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश से कांवड़ लाकर शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूठ और लठीरा के तटों पर भी स्थानीय श्रद्धालु स्नान करेंगे। विनोद शास्त्री ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। यह ग्रहण रात को लगेगा और अवधि पूरी रात तक रहेगी। ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा।


पुलिस और पालिका भी मुस्तैद
पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर बैरिकेडिंग समेत सभी तैयारी पहले से की हुई हैं। यदि कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसे ठीक कराया जाएगा। सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है। वहीं, सीओ राहुल यादव का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर इस समय बढ़ा हुआ है। जिसके मद्देनजर नाविकों, गोताखोरों के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। हाईवे पर भी यातायात कर्मियों, क्रेन तैनात रहेंगे। वहीं, ब्रजघाट में दमकल विभाग के कर्मचारी और अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed