{"_id":"6ae8ca92365c770748088919","slug":"issues-faced-by-ex-servicemen-were-resolved-at-the-zila-sainik-bandhu-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151467-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला सैनिक बंधु की बैठक सोमवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोनिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की जानकारी दी गई।
बैठक में पूर्व में आयोजित जिला सैनिक बंधु की बैठकों में भूतपूर्व सैनिकों की ओर से उठाई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों से मिली जानकारी के बाद उनका निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोनिका सिंह और तहसीलदार धौलाना को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर चर्चा की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान वारंट ऑफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश, कैप्टन महीपाल सिंह, वेटरन इरकान अली, हवलदार शाहिद, हवलदार वेटरन केपी सिंह, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार चंद्रवीर, सूबेदार जगदीश चौहान, कैप्टन महेश आदि मौजूद रहे।