{"_id":"64d3c8c12060b439410c4369","slug":"injured-after-being-hit-by-chinese-manja-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1915-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बुजुर्ग घायल, लगाने पड़े 40 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बुजुर्ग घायल, लगाने पड़े 40 टांके
Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एनएच-334 बाईपास पर बाइक सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति चीनी मांझे की चपेट में आ गया। लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने माथे और आंख पर करीब 40 टांके लगाए हैं।
शहर में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर आए दिन लोग और पक्षी घायल हो गए हैं, लेकिन अदालत के आदेश के बाद भी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगी है। क्षेत्र के गांव सीतादेई निवासी बिल्लू (60) मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर मेरठ एक रिश्तेदारी से लौट रहे थे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पटना मुरादपुर के पास अचानक वह चीनी मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी आंख की पलक और माथा बुरी तरह कट गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी सर्जरी की गई है।