{"_id":"57e008314f1c1b1356a82550","slug":"including-women-and-six-deaths-from-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला समेत छह की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला समेत छह की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बुखार से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से सोमवार को भी इलाके में महिला समेत पांच और मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ गढ़ क्षेत्र में बुखार से मौत की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। आए दिन बुखार से मौत होने के चलते इलाके में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी है।
विज्ञापन
लेकिन स्वास्थ्य विभाग मरीजों को राहत नहीं दिला पा रहा है। उधर, पिलखुवा के डबरिया मोहल्ला में रविवार रात बुखार ने एक और युवक की जान ले ली। युवक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। सीएमओ ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। अब तक बुखार से पिलखुवा में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दरअसल, दिन और रात के तापमान में भारी अंतर होने से बुखार थम नहीं रहा। गढ़ मोहल्ला गंगा मंदिर में रहने वाले तीर्थपुरोहित मुकेश की पत्नी ममता शर्मा (35) को दो सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई स्थानों पर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन
लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद मेरठ में नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां रविवार देर रात ममता ने दम तोड़ दिया। वहीं, गढ़ के मिर्धापाड़ा में पूर्व पालिका सदस्य मौमीन खां के बड़े भाई आबिद अली (50) हाईवे किनारे दुकान चलते थे।
सोमवार की सुबह बुखार होने पर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान चामुंडा देवी मंदिर के पास हैंडपंप पर वह पानी पीने लगे। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। गढ़ के मोहल्ला मदरसा में बुजुर्ग बाबू खां को एक सप्ताह पहले बुखार आया था।
बेटे हाशिम कुरैशी ने बताया कि स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। रविवार रात को उनकी मौत हो गई। गांव भोगापुर में किसान रामनिवास यादव (45) डेढ़ सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। सोमवार दोपहर को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, ब्रजघाट गंगानगरी में भीख मांगकर गुजर बसर करने वाले भिखारी की रविवार देर रात बुखार से मौत हो गई। वहीं, पिलखुवा के डबरिया मोहल्ला निवासी राजपाल (30) पुत्र लेख सिंह को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसका इलाज शहर के एक निजी चिकित्सक के पास चल रहा था।
रविवार रात 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाने लगे। इसी दौरान राजपाल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राजपाल के तीन बच्चे हैं। पत्नी लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा के प्रभारी डॉ ब्रह्मदयाल का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। बीमारी से रोकथाम के लिए शहर में रोज कैंप लगवाए जा रहे हैं।
सीएमओ हापुड़ डॉ एके सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द मामले की जानकारी कर युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह ने कहा कि इन दिनों बुखार का क्षेत्र में जबरदस्त प्रकोप है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को गांवों में शिविर लगाने चाहिए। साथ ही पालिका को साफ-सफाई कराकर बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशासन को छिड़काव कराना चाहिए।
उधर, नागरिक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस त्रिवेदी ने कहा कि बीमारी से रोकथाम के लिए नगर पालिका को शहर में छिड़काव कराना चाहिए ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।