फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   in hapur lover consumed poison in forest both died

विकास और शब्बो का अमर प्रेम: जंगल जाकर दोनों ने खाया जहर, घर वालों के दबाव में टूट गया प्रेमी युगल

Thu, 05 Jan 2023 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

विकास और हसनू की पुत्री शब्बो का काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ दिन पहले ही परिजनों को मिली थी।

विज्ञापन
in hapur lover consumed poison in forest both died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में बृहस्पतिवार तड़के अलग अलग संप्रदाय के एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। दोनों को अस्पताल भी ले जाया गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद दोनों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है, किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल पर परिजन आपस में नहीं मिलने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि नान निवासी मुकेश और हसनू दोनों पड़ोसी हैं, दोनों ही परिवार मेहनत मजदूरी करते हैं। मुकेश के पुत्र विकास और हसनू की पुत्री शब्बो का काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ दिन पहले ही परिजनों को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के परिजनों ने युवक-युवती को समझाया और आपस में न मिलने का दबाव बनाया लेकिन, प्रेमी युगल को यह बात नागवार गुजरी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे प्रेमी युगल चुपचाप घर से निकल गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित मनोज के नलकूप पर पहुंचे। जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ (सल्फॉस) निगल लिया। खेतों में काम करने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उन्होंने उनके परिजनों को  सूचना दी। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों की मद्द से दोनों को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों ने अपने अपने धर्म के अनुसार प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में दोनों ही परिवारों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed