फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   illegal weapon factory caught

Hapur News: खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी

Wed, 17 Apr 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 17 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
illegal weapon factory caught
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर पुलिस ने ब्रजनाथपुर चौकी के सामने बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बने खंडहर में अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 बने-अधबने तमंचे, एक बंदूक, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि ब्रजनाथपुर चौकी के सामने स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर खंडहर में अवैध रूप से शस्त्र फैक्टरी चल रही है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खंडहर कोठरी को घेर लिया। पुलिस ने यहां से एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैनपाल उर्फ अतुल निवासी गांव नान के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी की पहचान जुल्फिकार उर्फ जुल्फी के रूप में हुई है। आरोपी मैनपाल के कब्जे से 14 बने-अधबने तमंचे, एक बंदूक, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से यह अवैध शस्त्र फैक्टरी चला रहा था। आरोपी मैनपाल थाना हाफिजपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके खिलाफ जिला हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित दिल्ली राज्य में हत्या, चोरी, लूट, डकैती आदि के करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी डिमांड आने पर प्रत्येक तमंचे को पांच से सात हजार रुपये में अपराधी किस्म के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह फैक्टरियों का पर्दाफाश कर सात आरोपी दबोचे

16 मार्च को देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हुई थी। इसके बाद जिला पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की भी मांग अधिक बढ़ने की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने छह शस्त्र फैक्टरियों का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को धर दबोचा है।



पिछले एक माह में पकड़ी गईं अवैध शस्त्र फैक्टरियों का विवरण--

1. 16 मार्च 2024: थाना सिंभावली पुलिस ने डिबाई नहर पुल के पास बने खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 22 बने-अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण किए।

2. 17 मार्च 2024: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने रेलवे क्वार्टर में बने खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी दबोचा, आरोपी के कब्जे से 14 बने, अधबने तमंचे, एक पोनिया, कारतूस व उपकरण बरामद किए।

3. 31 मार्च 2024: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लालपुर नहर के पास अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 20 बने-अधबने तमंचे, दो बंदूक, कारतूस व उपकरण बरामद किए।

4. 7 अप्रैल 2024: थाना पिलखुवा पुलिस ने गांव परतापुर रोड स्थित बंद मकान में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी पकड़ा, आरोपी के कब्जे से 21 बने-अधबने तमंचे, कारतूस व उपकरण बरामद किए।

5. 9 अप्रैल 2024: थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने खादर क्षेत्र की रेतों की मंढैया में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 41 बने-अधबने तमंचे, दो पिस्टल व उपकरण बरामद किए।


6. 15 अप्रैल 2024: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव चितौड़ा नहर किनारे बने खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 14 बने-अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed