फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ias officer and daughter win medal

Hapur News: शूटिंग में आईएएस संजय चौहान व रिषिका ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 29 Jul 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
ias officer and daughter win medal
हापुड़। नई दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित 46वें यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पिलखुवा निवासी आईएएस संजय चौहान व उनकी पुत्री रिषिका चौहान ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रिषिका चौहान हापुड़ के एक स्कूल की छात्रा है। रिषिका का सपना सिविल सेवा में जाना है, साथ ही शूटिंग में भी वह देश का नाम रोशन करना चाहती है। दिल्ली में आयोजित चैंपियनशिप के क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग जूनियर वूमेन में रिषिका ने भाग लिया था। जिसमें रिषिका का स्कोर सबसे अधिक रहा, इसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता के क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग के मास्टर वर्ग में रिषिका के पिता संजय चौहान जो आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में नगर आयुक्त मुरादाबाद के पद पर तैनात हैं, उन्होंने भी प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। गत वर्ष (2022-23 ) में भी इसी वर्ग के प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में उनके द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया था। दूसरी बार भी यही पदक पाकर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में पिता-पुत्री ने एक साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। आईएएस संजय चौहान ने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास सम्भव है। रिषिका चौहान ने शूटिंग का प्रशिक्षण, सम्राट पृथ्वी राज चौहान शूटिंग रेंज, भविष्य पब्लिक स्कूल, पिलखुवा से प्राप्त किया गया है। जहां उनके द्वारा यह प्रशिक्षण नेशनल शूटर एवं कोच शहवाज अहमद खान एवं राष्ट्रीय शूटर एवं सीनियर कोच सैय्यद शादिक, अनीश के संयुक्त मार्गदर्शन में प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed